Friday, 14 August 2026

केरोसीन आवंटन कोटे को बढ़ाने का किया अनुरोध - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान को पत्र लिखा है। सीएम ने पत्र लिखकर राज्य के केरोसिन आवंटन कोटे को कम किए जाने के मामले में पत्र लिखा है। सीएम ने लिखा है कि पहले यह आवंटन 1.72 लाख लीटर था जो अब 1.15 लाख लीटर कर दिया गया है। इसके साथ ही सीएम ने उज्जवला योजना के तहत दूसरी बार सिलेंडर नहीं रीफिल कराए जाने की समस्या का भी चिट्ठी में उल्लेख किया है। इसके साथ ही सीएम ने लिखा है कि  “हमारा राज्य 1.35 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है,वितरकों की संख्या कम है,ग्रामीण अंचल में निवासरत नागरिक कई किलोमीटर की यात्रा कर के रिफिल सिलिण्डर हासिल करे, यह बेहद जटिल है,घर पहुँच सेवा भी विश्वसनीय नही है”.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया है कि यही वे वजह हैं जिनकी वजह से ग़रीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों के लिए सिलेण्डर के बजाय खाना पकाने के लिए ईंधन के रुप में कैरोसिन के उपयोग की जरुरत पड़ती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में केरोसिन की कटौती से गरीब परिवारों को वितरण ना होने और परेशानियों का हवाला देते हुए माँग की है कि राज्य को केरोसिन का कोटा 1.58 लाख लीटर किया जाए।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed