Friday, 14 August 2026

कांग्रेस न्यूनतम गारंटी के नाम पर मायाजाल फैला रही है -डॉ अनिल जैन

रायपुर । छत्तीसगढ़ के लोकसभा चुनाव में भाजपा नशाबंदी, बेरोजगारी भत्ता, किसानों की सम्मान निधि और गरीबी दूर करने में प्रदेश सरकार की विफलता को लेकर मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा के लोकसभा प्रभारियों की बैठक एकात्म परिसर में हुई, जिसमें हर लोकसभा के मुद्दे तय किये गये। भाजपा के फोकस में गरीब और किसान रहेंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन ने कहा कि कांग्रेस न्यूनतम गारंटी के नाम पर मायाजाल फैला रही है।
कांग्रेस चुनाव का नरेटिव बदलना चाहती है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए डॉ जैन ने कहा कि गरीबी हटाओ का नारा देने से गरीबी दूर नहीं होती है। न्यूनतम गारंटी के नाम पर पहले राहुल ने कहा कि जिसे दस हजार मिल रहा है, उसे अब 12 हजार देंगे। थोड़ी देर बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने कहा कि सभी को 72 हजार स्र्पये मिलेंगे। ऐसा करके कांग्रेस भ्रम फैलाना चाहती है।
डॉ जैन ने कहा कि कांग्रेस देश, देश के स्वाभिमान, सुरक्षा और शौर्य को गिराने का काम कर रही है। देश की जनता सुरक्षा, विकास और गरीब कल्याण के मुद्दे पर मोदी सरकार के साथ है। डॉ जैन ने सवाल किया कि दस दिन में सभी वादे पूरा नहीं करने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कहने वाले अब कहां हैं।
क्या सभी वादे पूरे हो गये। प्रदेश में शराबबंदी हो गई। सभी को बेरोजगारी भत्ता मिलने लगा। कांग्रेस झूठे वादे करना, भ्रम फैलाना और मुकर जाने का काम करती है।
किसान सम्मान निधि में कांग्रेस शासित राज्य सूची नहीं देकर किसानों का नुकसान कर रहे हैं। किसानों को दो साल का बोनस का वादा किया था, किसी को अब तक नहीं मिला। आदिवासी क्षेत्रों में तेंदूपत्ता का बोनस बंद कर दिया गया। इन सब मुद्दों को लेकर हर चुनाव मैदान में जाएंगे।

R.O.NO. 13259/132
  • R.O.NO.13129/146 "
  • R.O.NO.13259/132 " B

Address Info.

Owner / Director - Piyush Sharma

Office - Shyam Nagar, Raipur, Chhattisgarh,

E mail - publicuwatch24@gmail.com

Contact No. : 7223911372

MP info RSS Feed